इंदौर के रेडिसन चौराहे का नाम अब भगवान परशुराम चौराहा, 10 उद्यानों और सड़कों के बदलेंगे नाम; देखें लिस्ट
इंदौर शहर में प्रमुख स्थलों के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इंदौर शहर में प्रमुख स्थलों के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम की महापौर परिषद (MIC) द्वारा गठित समिति ने बुधवार को रेडिसन चौराहे का नाम भगवान परशुराम चौराहा रखने सहित दस उद्यानों, सड़कों और चौराहों के नामकरण को मंजूरी दी। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन प्रस्तावों पर सहमति बनी, जिन्हें अब महापौर परिषद की बैठक में रखा जाएगा।
रेडिसन चौराहा बना भगवान परशुराम चौराहा।
MIC समिति ने दिए नामकरण अनुमोदन।
देवी अहिल्या और शिवाजी के नाम शामिल।
इंदौर: इंदौर नगर निगम क्षेत्र में कई प्रमुख स्थलों और उद्यानों के नाम बदलने की दिशा में बुधवार को बड़ा निर्णय लिया गया। नगर निगम की महापौर परिषद (MIC) द्वारा गठित समिति ने रेडिसन चौराहे का नाम भगवान परशुराम चौराहा रखने सहित दस उद्यानों, सड़कों और चौराहों के नामकरण प्रस्तावों पर सहमति दी।
‘अब महापौर परिषद की बैठक में रखा जाएगा’
समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति सदस्य और यातायात विभाग प्रभारी राकेश जैन सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक में शहर के विभिन्न मार्गों, उद्यानों और चौराहों के नामकरण के लिए प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिए गए।
राजेंद्र राठौर ने बताया कि जिन प्रस्तावों पर समिति की सहमति बनी है, उन्हें अब महापौर परिषद की बैठक में रखा जाएगा। परिषद की स्वीकृति मिलने के बाद इन्हें परिषद सम्मेलन में अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
इन नामों पर बनी सहमति बैठक में जिन दस स्थलों के नाम तय हुए, वे इस प्रकार हैं-
- केदार नगर कालोनी स्थित गणेश मंदिर उद्यान का नाम अब महाराणा प्रताप उद्यान होगा।
- केशव नगर गरीब नवाज कालोनी स्थित उद्यान का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान रखा गया है।
- स्मृति नगर चीकू वाले उद्यान का नाम देवी अहिल्या बाई होलकर उद्यान किया गया।
- स्कीम 74 बीजी विजय नगर स्थित उद्यान, जो पहले सिसोदिया उद्यान के नाम से जाना जाता था, अब देवी अहिल्या बाई उद्यान कहलाएगा।
- स्कीम 140 के सामने स्थित उद्यान का नाम गोविंद मालू उद्यान रखा गया है।
- आलोक नगर उद्यान और पिपल्याहाना तालाब की पाल पर स्थित उद्यान का नाम समीर चिटनीस उद्यान रखा गया।
- खड़े गणपति से टीसीएस चौराहा मार्ग सुपर कॉरिडोर तक की सड़क को राव तुलाराम सड़क नाम दिया गया है।
- रेडिसन चौराहा का नाम अब भगवान परशुराम चौराहा होगा।
- रेशम गली मार्ग का नाम स्व. धरमचंद पांचाल मार्ग रखा गया।
- पंचम की फेल के सामने स्थित मुख्य मार्ग का नाम श्री मनमोहन पार्श्वनाथ भगवान मार्ग किया गया है।
राजेंद्र राठौर ने बताया कि इन नामों का चयन सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल शहर की पहचान और सांस्कृतिक गौरव को और सशक्त करेगी।
MIC समिति की इस स्वीकृति के बाद नगर निगम प्रशासन अब प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी के लिए महापौर परिषद के समक्ष रखेगा। परिषद की सहमति के बाद नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इंदौर में इस कदम को शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक मूल्यों के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी इन नामकरण प्रस्तावों का स्वागत किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 18 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले