इंदौर के फार्म हाउस में 2 बच्चों की मौत:तैरने के लिए स्विमिंग पूल में उतरे थे, डूबने से गई जान
इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे फार्म हाउस के अंदर चले गए थे और वे तैरने के लिए स्विमिंग पूल में उतर गए।
इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे फार्म हाउस के अंदर चले गए थे और वे तैरने के लिए स्विमिंग पूल में उतर गए। संभवत: तैरना नहीं आने के कारण वे स्विमिंग पूल में ही डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस मे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।
गांधी नगर पुलिस के मुताबिक घटना जम्बुडी हप्सी रोड गांधी नगर स्थित गोवर्धन फॉर्म हाउस की है। फार्म हाउस में बने स्विमिंग पूल में डूबने से शिवम (7) पिता सुमला निवासी बंधाना बड़वानी, हाल पता समर्थ वाटिका कॉलोनी गांधी नगर और रवि (8) पिता सोहन वास्कले निवासी भिलवा रोड बछडीपुरा जिला बड़वानी, हाल पता समर्थ वाटिका कोलनी गांधी नगर की मौत हो गई।
चौकीदार ने डूबे देखे 2 बच्चे
घटना की सूचना मिथुन चौहान ने थाने पर पहुंचकर दी। मिथुन ने पुलिस को बताया कि वह फार्म हाउस पर चौकीदारी का काम करता है। साथ ही समर्थ ड्रीम सिटी गांधी नगर में मजदूरी का काम करके वापस फार्म हाउस आया तो देखा कि स्विमिंग पूल में दो लड़के डूबे हुए हैं।
पास जाकर देखा तो दोनों पूरी तरह से पानी में डूबे हुए थे। दोनों को पानी के बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
एडिशनल डीसीपी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि समर्थ कॉलोनी में अर्पित यादव का प्राइवेट फार्म हाउस है। यहां पर दो बच्चों जो स्लम एरिया के थे वे फॉर्म हाउस में चले गए थे। फॉर्म हाउस में स्विमिंग पूल बना था, जहां वे नहाने उतर गए।
संभवत : उन्हें तैरना नहीं आता है इस वजह से वे उसमें डूब गए। पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले