इंदौर की अदालतों में पेडिंग हैं 2 लाख 31 हजार केस, कई तो 30 साल से चल रहे
विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के मौके पर इंदौर की अदालतों में लंबित प्रकरणों की संख्या एक बड़ी चुनौती है। अकेले इंदौर के न्यायालयों में ही 2 लाख 31 हजार से ज्यादा प्रकरण लंबित हैं।

विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के मौके पर इंदौर की अदालतों में लंबित प्रकरणों की संख्या एक बड़ी चुनौती है। अकेले इंदौर के न्यायालयों में ही 2 लाख 31 हजार से ज्यादा प्रकरण लंबित हैं। इनमें से कुछ प्रकरण 30 साल से भी ज्यादा पुराने हैं। न्यायाधीशों की कमी और काम के बोझ के कारण न्यायालयों में मामलों का निपटारा धीमी गति से हो रहा है।
इंदौर में 1 लाख 83 हजार आपराधिक और 48 हजार सिविल प्रकरण पेडिंग।
पेंडिंग केस में लगभग 30 प्रतिशत प्रकरण 5 से 10 वर्ष पुराने हैं।
मध्य प्रदेश में न्यायाधीशों के लगभग 20 प्रतिशत पद खाली हैं।
इंदौर। कहावत है कि न्याय में देरी अन्याय के समान होती है। विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के मौके पर हम न्यायालयों में बढ़ते काम के बोझ और लंबित प्रकरणों की संख्या को देखें तो यह बात सही सिद्ध होती नजर भी आती है। अकेले इंदौर के न्यायालयों में ही दो लाख 31 हजार से ज्यादा प्रकरण लंबित हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे भी हैं जो पिछले 30 वर्ष से सिर्फ चल रहे हैं।
न्यायाधीशों की संख्या की बात करें तो एक अध्ययन बताता है कि प्रदेश में न्यायाधीशों के लगभग 20 प्रतिशत पद खाली हैं। मतलब यह कि हर पांचवां कोर्ट न्यायाधीश की नियुक्ति का इंतजार कर रहा है। इंदौर के न्यायालयों में 13 हजार से ज्यादा बजावरी प्रकरण चल रहे हैं। इन प्रकरणों में न्यायालय का फैसला तो आ चुका है, लेकिन इस फैसले के क्रियान्वयन के इंतजार में पक्षकार सालों से सिर्फ इंतजार कर रहे हैं।
आपराधिक प्रकरणों की संख्या एक लाख 83 हजार से ज्यादा
इंदौर के न्यायालयों में करीब एक लाख 83 हजार से ज्यादा आपराधिक प्रकरण लंबित हैं। इसके अलावा 48 हजार से ज्यादा सिविल प्रकरण भी न्यायालयों में चल रहे हैं। एडवोकेट प्रो. पंकज वाधवानी ने बताया कि न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में सबसे ज्यादा मामले प्लीडिंग, वादप्रश्न और आरोप तय करने की स्टेज पर चल रहे हैं। बजावरी प्रकरणों की संख्या फैसलों के क्रियान्वयन की प्रक्रिया में तेजी लाकर नियंत्रित की जा सकती है। इंदौर न्यायालय में लंबित प्रकरणों में लगभग 30 प्रतिशत प्रकरण 5 से 10 वर्ष पुराने हैं।
30 साल से चल रहा है एक मुकदमा
प्रो. वाधवानी ने बताया कि जिला न्यायालय में लंबित प्रकरणों के अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एक प्रकरण जो लगभग 30 वर्ष पुराना है आज भी विचाराधीन है। इसी तरह सिविल प्रकृति के 22 और आपराधिक प्रकृति के 39 प्रकरण हैं जो 20 से 30 वर्ष तक पुराने हैं।
79 वर्ष से चल रहा है संपत्ति विवाद
वर्ष 1946 में महाजन परिवार की संपत्ति को लेकर बंटवारे का विवाद न्यायालय पहुंचा था, जो आज भी लंबित है। इंदौर, उज्जैन की इस संपत्ति का मूल्यांकन वर्ष 1946 में चार करोड़ रुपये किया गया था। संपत्ति को लेकर विवाद अब भी चल रहा है।
वर्ष 1987 में इस संपत्ति को लेकर फैसला आया था, जिसे चुनौती देते हुए एक अपील दायर हुई थी जो वर्तमान में हाई कोर्ट में लंबित है। इसी संपत्ति को लेकर चल रहे एक अन्य प्रकरण में 1997 में फैसला आया था जिसे चुनौती देते हुए मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 4 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 4 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले