असहनीय दर्द से परेशान टीचर ने संपत्ति 6 स्कूली बच्चों के नाम कर राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु
इंदौर के शासकीय स्कूल की शिक्षिका ने अपनी बीमारी से परेशान होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इच्छा मृत्यु की मांग की है।

इंदौर के शासकीय स्कूल की शिक्षिका ने अपनी बीमारी से परेशान होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इच्छा मृत्यु की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पत्र लिखा है, उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति भी स्कूल के छह बच्चों के नाम कर दी है। शिक्षिका ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा, हड्डियों की गंभीर बीमारी से पीड़ित है।
इंदौर। इंदौर के शासकीय स्कूल की शिक्षिका ने अपनी बीमारी से परेशान होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इच्छा मृत्यु की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पत्र लिखा है, उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति भी स्कूल के छह बच्चों के नाम कर दी है। शिक्षिका ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा, हड्डियों की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। शिक्षिका चंद्रकांता जेठवानी ने बताया कि मैं अब इच्छा मृत्यु चाहती हूं। क्योंकि रोजाना आठ घंटे व्हीलचेयर पर रहना पड़ता है। परिवार में कोई भी नहीं है। इस हालत में अकेले रहना मुश्किल है।
इंदौर के एक ऑर्थोपेडिक सर्जन पर गलती का आरोप
असहनीय दर्द से काफी परेशान हो गई है। रोजाना आठ घंटे तक व्हीलचेयर पर ही रहना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर के एक ऑर्थोपेडिक सर्जन की गलती के कारण यह हालत हुई है। डॉक्टर को यह पता होना चाहिए कि इस बीमारी में दवाई रिएक्ट कर सकती है। मेरी पूरी बॉडी खींची गई, कंधे से हाथ टूट गया है। इलाज के बाद शरीर का निचला हिस्सा पैरालाइज हो गया है। वहीं इस मामले में सामाजिक न्याय विभाग की टीम शुक्रवार को शिक्षिका के पास जाएगी।
पूरे समय व्हील चेयर पर ही रहती है शिक्षिका
प्रभारी संयुक्त संचालक पवन चौहान ने बताया कि दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से मनोचिकित्सकों की टीम शिक्षिका की काउंसलिंग के लिए जाएगी। असहनीय दर्द के बाद भी शिक्षिका ने बच्चों को पढ़ाना नहीं छोड़ा है। वह नियमित ऑटो रिक्शा से जबरन कॉलोनी स्थित शासकीय स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए आती है। पूरे समय व्हील चेयर पर ही रहती है। बच्चों के सामने कभी अपना दुख व्यक्त नहीं करती है। वह यहीं सीखाती है कि हमें किसी भी परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारना चाहिए।
आत्महत्या नहीं करूंगी, क्योंकि बच्चों को आत्मविश्वास की सीख देती हूं
शिक्षिका ने पत्र में लिखा कि मैं आत्महत्या नहीं करूंगी, क्योंकि मैं बच्चों को आत्मविश्वास और जीने की सीख देती हूं। अगर मैं खुद ही हार मान लूं, तो मेरा शिक्षकीय आदर्श टूट जाएगा। लेकिन अब शरीर ने साथ देना बंद कर दिया है। हर दिन असहनीय पीड़ा से गुजरती हूं। इसलिए इच्छा मृत्यु मांग रही हूं, ताकि गरिमा के साथ अलविदा कह सकूं। मेरे अंग कोहिनूर हीरे से भी ज्यादा कीमती हैं, अगर वे किसी की रोशनी बन सकें। तो मृत्यु के बाद भी मैं किसी के काम आ सकूं, यही मेरा अंतिम उद्देश्य है।
ए ग्रेड के बच्चों को बनाया उत्तराधिकारी
चंद्रकांता ने मकान, अन्य संपत्ति और बैंक बैलेंस अपने स्कूल के छह बच्चों के नाम कर दिए हैं। करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति के लिए उन्होंने रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर छह वसीयत बनवाई है। परीक्षा में ए ग्रेड लाने वाले बच्चों का चयन किया है। इनमें पांच लड़के और एक लड़की है। सभी बच्चों के 18 साल के होने पर उनके हिस्से का पैसा बैंक में जमा किया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 50 मिनट पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 52 मिनट पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले