अव्यवस्था और अनियमितता मिलने पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
ग्राम पंचायत कलारिया में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर अव्यवस्था और अनियमितता पाये जाने पर निलंबित करने की कार्रवाई की गई।
ग्राम पंचायत कलारिया में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर अव्यवस्था और अनियमितता पाये जाने पर निलंबित करने की कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन ने इंदौर के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के साथ-साथ अन्य शासकीय योजनाओं व संस्थाओं का भ्रमण सह-निरीक्षण किया गया था। ग्राम पंचायत कलारिया में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान बंद रहने एवं महीने में कम खुलने संबंधी शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत के संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी श्री एम.एल. मारू द्वारा तत्काल जिला स्तर से टीम भेजकर जांच करायी गई। विगत 24 जून को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सवेसिंह गामड़ एवं श्री महादेव मुवेल की संयुक्त टीम द्वारा “न्यू प्रगति महिला स्व सहायता समूह कलारिया” द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोड क्रमांक 805003 की आकस्मिक जांच की गई। जांच में कई अनियमितताएँ पायी गई, जिसमें निःशुल्क खाद्यान्न के पैसे लेना, दुकान मुख्य विक्रेता द्वारा संचालित नहीं की जाना, दुकान माह में 8 से 10 दिन ही खोलना, हितग्राहियों से दुर्व्यवहार करना, खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन में खाद्यान्न कम/ज्यादा पाया जाना, दुकान पर आवश्यक बोर्ड प्रदर्शित नहीं किए जाना आदि कमियां पायी गयी।
न्यू प्रगति महिला स्व सहायता समूह कलारिया द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान कोड क्रमांक 805003 की विक्रेता भारती चौधरी, सहायक विक्रेता बबली चौधरी, तुलावटी राहुल चौधरी द्वारा किया गया उक्त कृत्य मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 की कंडिका 10(3), 10(4), 10(6), 11(1), 11(2), 11(8), 13(1), 13(2), 16, 18 व इसी आदेश के तहत जारी उचित मूल्य दुकान आवंटन प्राधिकार पत्र की शर्त क्रमांक 3, 4, 5, 6, 9, 10, 14, 17, 19, 22, 25, 29 का स्पष्ट उल्लंघन होकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय है। उक्त कृत्य का प्रकरण बनाकर अनुविभागीय अधिकारी को प्रेषित किया गया था। अनुविभागीय अधिकारी राऊ द्वारा उक्त दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का निरंतर लाभ प्राप्त होता रहे, इस हेतु ग्राम पंचायत कलारिया के समीप, ग्राम पंचायत सिंदौडा में श्री हुकुमचंद मिल कर्मकार परस्पर प्रा. उप. भंडार सिंदौडा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान कोड क्रमांक 801061 पर संलग्न किया गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले