सैलून संचालिका के घर चोरी में तकनीकी जांच शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पलासिया थाना क्षेत्र में सैलून संचालिका के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश रही है। आरोपी बुरका पहनकर आए थे। इनमें से एक आरोपी पुरुष होने का शक जताया जा रहा। इस मामले में पुलिस तकनीकी पहलुओं पर जांच कर रही।
पलासिया टीआई मनीष मिश्रा के अनुसार फरियादी शिवाली जादौन निवासी शुभ-लाभ प्राइम के घर हुई चोरी में बुरका पहनकर आए संदेहियों की तलाश की जा रही। वे टू व्हीलर पर आए थे। बुरके में एक पुरुष होने का शक है। आरोपियों को पहले से पता था कि घर की चाबी कहां रखी है। इसलिए मात्र 3 मिनट में चोरी कर ली। टीआई के अनुसार फरियादी ने अभी तक यह नहीं बताया कि चोरी में माल कितना गया है। फरियादी से जब पूछा तो वह बोल रहे थे हमारे वकील से बात करने के बाद चोरी गए माल की जानकारी देंगे।

Exit mobile version