शहर के एक निजी अस्पताल में रविवार को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव में आई उनकी प|ी को भी अपशब्द कहे गए। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरियादी निपानिया निवासी डॉ. गौरव मोगरा ने एफआईआर में बताया कि वे एक निजी अस्पताल से आए फोन पर बीमार बच्चे को देखने प|ी श्वेता के साथ पहुंचे थे। जब लिफ्ट से निकलकर बरामदे में पहुंचे तो वहां 15-20 लोग बैठे थे। मैंने कहा कि मैं डॉक्टर हूं। बीमार बच्चे के इलाज के लिए आया हूं। यहां भीड़ मत कीजिए। इस पर एक व्यक्ति ने मुझे व प|ी को अपशब्द कहे। मेरे साथ मारपीट की। अस्पताल स्टाफ ने मुझसे कहा कि मारपीट करने वाले का नाम अमितराज है। मारपीट करने वाला दूसरा व्यक्ति उसी का साथी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टर ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज व स्टाफ के बयान के आधार पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
