घर के बाहर हुड़दंग करने से रोका तो पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | घर के बाहर हुड़दंग करने से मना करने पर दो युवकों ने एक व्यक्ति के घर पर पथराव कर खिड़कियों के कांच फोड़ दिए, जबकि पड़ोसी को पीटा। बाणगंगा पुलिस ने गौरीशंकर जायसवाल निवासी कालिंदी गोल्ड सिटी की शिकायत पर अमरेंद्र पटेल और रवि पटेल दोनों निवासी गौरी नगर के खिलाफ केस दर्ज किया। फरियादी ने बताया अमरेंद्र व रवि घर के बाहर नशे में गालियां दे रहे थे। मैंने इन्हें मना कर भगा दिया तो थोड़ी देर बाद दोनों बाइक से साथियों के साथ आए और गालियां दीं। घर पर पत्थर फेंके, जिससे खिड़कियों के कांच टूट गए। पड़ोसी नरेंद्र शर्मा को लात-घूंसों व डंडे से पीटा।

Exit mobile version