भूतनाथ मंदिर की पार्किंग में युवक पर फायरिंग कर नकाबपोश फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राऊ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर युवक पर फायरिंग कर नकाबपोश बदमाश फरार हो गए। गोली युवक के मोबाइल और एटीएम कार्ड में छेद करते हुए पैर में जा लगी। पुलिस एक दिन पूर्व हुई कहासुनी से घटना को जोड़ रही है। गोली मारने वाले दोनों बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए हैं। पुलिस के अनुसार हमला रंगवासा निवासी 35 वर्षीय विनय पुत्र रामचंद्र पाटीदार पर हुआ है। वह घर से दो किमी दूर स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में गया था। वह पार्किंग व्यवस्था भी संभालता है। वह पार्किंग में खड़ा था, तभी स्कूटर से दो बदमाश आए थे।
एक बदमाश नीचे उतरा और निशाना लगाकर विनय पर फायर कर दिया। गोली विनय के पैर में जाकर लगी। खून निकलने पर विनय घबरा गया और जेब टटोली तो मोबाइल और एटीएम टूटा मिला। गोली मोबाइल से आरपार निकली थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज निकाले। दो बदमाशों के फुटेज मिले हैं। स्कूटर चलाने वाले बदमाश ने लाल कपड़े से मुंह ढंक रहा था। पीछे बैठा बदमाश सफेद दुपट्टा लपेटा हुआ था। पुलिस के अनुसार विनय खेती करता है। उसने पुलिस को बताया एक दिन पूर्व उसका पार्किंग में विवाद भी हुआ था।

Exit mobile version