इंदौर में बदमाशों ने दुकानदार पर फेंके पेट्रोल बम, जिंदा जलाने की कोशिश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में बदमाशों ने एक दुकानदार पर पेट्रोल बम फेंककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना कनाडिया रोड पर स्थित वाइन शॉप के करीब हुई। दुकान से बाहर आने पर उस पर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकना शुरू कर दी। इस दौरान उसमें लगा भी लगा दी गई। घटना में दुकान जलने लगी और दुकानदार जान बचाकर भागा
दीपक चौरसिया ने करण यादव निवासी परदेशीपुरा और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया
दोनों में रंजिश है, शनिवार शाम बदला लेने के लिए साथी के साथ आया और गालियां दीं
करण पहले अहाते में काम करता था, एक महीने पहले भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था
इंदौर। कनाड़िया रोड स्थित वाइन शॉप के पास बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक कर आग लगा दी। बदमाशों ने दुकानदार को जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार सर्वसंपन्न निवासी दीपक चौरसिया ने करण यादव निवासी परदेशीपुरा और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों में रंजिश है। शनिवार शाम बदला लेने के लिए साथी के साथ आया और गालियां दीं। बाहर न आने पर उसने पेट्रोल भरी बोतलें दुकान में फेंकना शुरू कर दीं। उसके साथी ने आग लगा दी। दीपक तुरंत बाहर निकला और दुकान जलने लगी। पुलिस के अनुसार करण पहले अहाते में काम करता था। एक महीने पूर्व भी उसके खिलाफ मारपीट का केस दर्ज हुआ था।

Exit mobile version