पतंग लूट रहे बच्चे को हाईटेंशन लाइन का करंट लगा, हालत गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जीएनटी मार्केट में एक बच्चा करंट की चपेट में आ गया। वह 50 प्रतिशत झुलस गया है। उसकी हालत गंभीर है। रहवासी और राहगीरों ने उसे भर्ती करवाया है। पुलिस जांच कर रही है। घटना धार रोड स्थित जीएनटी मार्केट की है। मददगारों ने जिला अस्पताल के डॉक्टटरों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। बच्चे को उपचार किए बगैर एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया है। चंदननगर पुलिस ने बताया कि घटना रविवार सुबह की है। आठ वर्षीय गुड़िया लोहे की चद्दरों पर पतंग उड़ा रहा था। तभी उसने कट कर आई एक पतंग को लूटने की कोशिश की।
बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह झुलस गया और दूर जाकर गिरा। प्रत्यक्षदर्शी संदीप यादव के मुताबिक वह उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले गया, लेकिन डाक्टर नहीं थे। उन्होंने एमवायएच रेफर कर दिया। अस्पताल में स्ट्रेचर भी नहीं था। लालू की मदद से उसे एंबुलेंस की सीट पर लेटाया गया। बच्चे की हालत गंभीर है।

Exit mobile version