इंदौर के विजयनगर में बैंक में चोरी का प्रयास:चैनल गेट का ताला तोड़कर बदमाश ऑफिस कंपाउंड तक पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के विजयनगर में बदमाशों ने गोल्ड लोन देने वाले एक बैंक में घुसकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि वे वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। बैंक अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शनिवार को मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई।
पुलिस ने बताया कि विशाल इटावदिया, निवासी अटल द्वार एमआईजी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विशाल के अनुसार, वह सिक्का स्कूल के पास स्थित मणिपुरम फाइनेंस लिमिटेड में कार्यरत है। यहां बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। दो दिन पहले रात में गोल्ड लोन बैंक के बाहरी गेट का ताला तोड़कर चोर कार्यालय परिसर में घुसे और चैनल गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने लिखित आवेदन लिया और शनिवार को एफआईआर दर्ज की।
वहीं द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के गुमाश्ता नगर निवासी मुकेश सारडा के यहां भी बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गेट का नकुचा तोड़कर नकद रुपए और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version