राजस्थान से ड्रग्स लाकर बेचना कबूल किया आरोपियों ने
खजराना पुलिस ने एक महिला ड्रग पैडलर और उसके साथी को क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। महिला पिछले एक साल से खजराना क्षेत्र में ड्रग्स बेचने का काम कर रही है। टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक पैडलर का नाम आयशा उर्फ आशु पति मोहसिन खान निवासी अशर्फी नगर और भूरा पिता सबदर शाह पत्थर मुंडला है। स्टार चौराहे पर चेकिंग पॉइंट लगा था। तभी सर्विस रोड पर एक संदिग्ध महिला और युवक खड़े मिले। महिला बुरका पहने थी, पुलिस उसके पास पहुंची तो वह घबरा गई। तलाशी लेने पर महिला के और युवक के पास से एमडी ड्रग मिली। दोनों ने कबूल किया कि वे पैडलर हैं। आयशा बेगम बाग महाकाल टेकरी उज्जैन की रहने वाली है। उसने पति को छोड़ दिया और करीब एक साल से इंदौर में नशे का कारोबार कर रही थी। वह इलाके में घूमकर पुड़िया बेचती थी। उसने कबूला कि राजस्थान से ड्रग्स लेकर आती थी।
