चाइनीज मांझा बेचते दो युवकों को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में चाइनीज मांझा प्रतिबंधित होने के बाद भी चोरी-छिपे मांझा बेचा जा रहा है। पुलिस ने दो लोगों से चाइनीज मांझा जब्त किया है। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार प्रजापत नगर में एक पतंग दुकान पर चाइनीज मांझा बेचे जाने की सूचना मिली थी। वहां दबिश दी तो अंश यादव को मांझा बेचते पाया गया। इसी प्रकार संयोगितागंज पुलिस ने एमवाय गेट के सामने से अनुराग निवासी नंदबाग कॉलोनी को चाइनीज मांझे के तीन रोल के साथ दबोचा है।

Exit mobile version