बाणगंगा क्षेत्र में मजदूरी कर लौट रही एक महिला को ट्राले ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्राला चालक को पकड़ लिया है।पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम रोशनी (27) पति लालचंद निवासी भवानीपुर है। घटना गुरुवार शाम 7.30 बजे सांवेर रोड की है। परिजन ने बताया कि वह बर्तन फैक्टरी में काम करती थी। शाम को फैक्टरी से घर लौट रही थी तभी एक तेज रफ्तार ट्राले ने उसे चपेट में ले लिया था।
