बिल्डिंग से गिरने से ड्राइवर की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर |खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग से गिरने से ड्राइवर की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खुड़ैल पुलिस के अनुसार मृतक 35 वर्षीय सुनील दरबार निवासी नीलगिरी परिसर है। वह ड्राइवर था। अमावस्या होने के कारण शनिवार को घर पर ही था। कुछ देर के लिए बाहर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वह छत पर पहुंच गया था। कुछ ही देर में परिजन को तेज आवाज सुनाई दी। बाहर झांककर देखा तो सुनील जमीन पर गिरा हुआ था।

Exit mobile version