महिलाओं से चेन लूट करने वाले दो गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर| मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं की बाइक से रैकी करने के बाद उनसे लूट करने वाले दो बदमाशों को कनाड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों ने 10 दिन पहले संचार नगर में रेलवे कर्मचारी की पत्नी से चेन लूटी थी। महिला ने भी साहस दिखाकर अपनी सहेली के साथ एक लुटेरे को दबोच लिया था। बाद में वह उन्हें धक्का देकर भाग निकला। आरोपियों से लूटी गई चेन भी बरामद हो गई है। खजराना एसीपी कुंदन मंडलोई ने बताया कि 18 मार्च को बदमाशों ने संचार नगर एक्सटेंशन में रहने वाली महिला उर्वशी शर्मा (43) की चेन लूटी थी। इस लूट कांड को अंजाम देने वाले आरोपी मनोज उर्फ गोलू निवासी चंदन नगर और उसके साथी आरोपी रवि खटीक निवासी एरोड्रम को गिरफ्तार किया है। इनसे लूटी गई सोने की चेन भी जब्त की है। आरोपी मनोज उर्फ गोलू पेशे से मूर्तिकार भी है।

Exit mobile version