जिले में राजस्व के कामों में कसावट लाने के लिए कलेक्टर ने एसडीएम-तहसीलदारों के प्रभार में बड़े बदलाव किए हैं। कुछ प्रमुख राजस्व अनुभाग के मुखियाओं को बदला गया है। वहीं सभी तहसील में बदलाव किया है। तीन अधिकारियों को शाखा से फील्ड में वापस लाए हैं। वहीं कुछ को फील्ड से हटाकर शाखाओं का प्रभार सौंपा है।
संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी को कॉलोनी से हटाकर जूनी इंदौर पदस्थ किया है। चरणजीत सिंह हुड्डा को महू से प्रोटोकॉल भेजते हुए यहां राकेश परमार को लाया गया है। इसी तरह गोपाल मंदिर में विवाह प्रकरण के बाद राऊ से हटाए गए एसडीएम विनोद राठौर को नजूल शाखा सौंपी है। अब कॉलोनी सेल रोशनी वर्धमान देखेंगी। रवि वर्मा को भी देपालपुर से हटाकर हातोद भेजा है।
रविवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने राजस्व अनुभाग व तहसील में पदस्थ अफसरों को इधर उधर किया। कलेक्टर को राजस्व प्रकरणों के निराकरण और कामकाज में देरी की शिकायतें मिल रही थीं। समीक्षा के दौरान बार-बार हिदायत के बाद भी संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर यह बदलाव किए हैं। कलेक्टर सिंह ने सभी तहसील में तहसीलदारों की पदस्थापना को भी बदला है। तहसीलदारों की कमी के चलते तीन नए नायब तहसीलदारों को पदस्थ किया है।
एसडीएम में बदलाव
नीरज खरे- खुड़ैल, निधि वर्मा- मल्हारगंज, ओमनारायण बड़कुल- कनाड़िया, अजय भूषण शुक्ला- बिचौली हप्सी, प्रदीप कुमार सोनी- जूनी इंदौर, राकेश परमार- महू, गोपाल वर्मा- राऊ, घनश्याम धनगर- सांवेर, राकेश मोहन त्रिपाठी- देपालपुर, रवि वर्मा- हातोद, विजय मंडलोई- शिकायत शाखा, चरणजीत हुड्डा- प्रोटोकॉल, रोशनी वर्धमान- कॉलोनी सेल, विनोद राठौर- नजूल शाखा।
तहसीलों में बदलाव शैवाल सिंह- जूनी इंदौर, योगेश मेश्राम- हातोद, नारायण नांदेडा- मल्हारगंज, लोकेश आहूजा- देपालपुर, बलवीरसिंह राजपूत- बिचौली हप्सी, शेखर चौधरी- कनाड़िया, अंकिता वाजपेई- खुड़ैल, याचना दीक्षित- राऊ।
नायब तहसीलदार शिखा सोनी- बिचौली हप्सी, धर्मेंद्र सिंह चौहान- हातोद, नागेंद्र त्रिपाठी- मल्हारगंज
