पुलिस का साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान:इंदौर के चिड़ियाघर में 450 लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के गुर सिखाए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के थाना संयोगितागंज क्षेत्र में स्थित चिड़ियाघर पार्क में 2 फरवरी को मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा ‘सेफ क्लिक’ जन संवाद अभियान के तहत एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लगभग 450 नागरिकों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने साइबर फ्रॉड के विभिन्न प्रकारों, जैसे वित्तीय धोखाधड़ी और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया गया।
पुलिस टीम ने सभी प्रतिभागियों को साइबर अपराधों की शिकायत के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in और इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 7049124445 के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जागरूकता पम्पलेट्स और स्टिकर्स भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में एसीपी संयोगितागंज तुषार सिंह, थाना प्रभारी सतीश पटेल, टू आई सी एवं बीट प्रभारी अरविंद खत्री सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Exit mobile version