प्रॉपर्टी व्यापारी ने खुद को सिर में मारी गोली कमरे में खून से लथपथ तड़पते मिले; हालत गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। इंदौर के विजयनगर इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी व्यापारी ने रविवार दोपहर खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं, लेकिन व्यापारी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक, घटना शीतल नगर की है। यहां रहने वाले पूरनमल राठौर ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े, जहां वे खून से लथपथ तड़पते मिले। इसके बाद उन्हें तत्काल पास के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

परिजन ने पुलिस को बताया कि पूरनमल राठौर लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनके परिवार में एक बेटा है, जो मेडिकल स्टोर का संचालन करता है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है।

समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रह चुके हैं पदाधिकारी

- Advertisement -

पूरनमल राठौर समाज के कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। वे राठौर समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी पदाधिकारी रह चुके हैं। विजयनगर क्षेत्र में उनके कई हॉस्टल और अन्य प्रॉपर्टी हैं। घटना की सूचना मिलते ही समाज के कई वरिष्ठजन अस्पताल पहुंचे।

Exit mobile version