इंदौर – राम नवमी के अवसर पर रघुवंशी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में 9 नौ दिवसीय भव्य श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया जिसके अंतर्गत 9 दिन तक अखंड रामायण का पाठ श्री राम मंदिर में निरंतर चलता रहा वह रामनवमी के दिन सुबह से ही प्रभु श्री राम का अभिषेक व हवन पूजन संपन्न हुआ व 12 बजे महाआरती के साथ भगवान श्री राम का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया उसके पश्चात रघुवंशी समाज द्वारा भगवान श्री राम जी की भव्य श्रीराम रथ यात्रा प्रारंभ की जो की मरीमाता चौराहा , वृंदावन कॉलोनी , क़िला रोड होते हुए वापस राम मंदिर पर समाप्त हुई श्री रामरथ यात्रा में रथ पर सवार श्रीराम लक्ष्मण और सीता जी की प्रतिकृति बड़े आकर्षण का केंद्र रही रथ में सवार भगवान श्रीराम की प्रतिकृति का कई मंचो और कई घरों से आरती उतार कर भव्य स्वागत किया गया रथ यात्रा का दृश्य ऐसा था मानो भगवान श्रीराम स्वयं आज भ्रमण पर निकले हो । रथ यात्रा में डीजे और बैंड की धुन पर राम जी की सेना चली और भगवा रंग जैसे भजनों के साथ बड़ी संख्या में माता बहने अपने अलग ही अंदाज़ में साथ चल रही थी रथ यात्रा समाप्त होने के बाद श्री राम मंदिर में भजन गायक कैलाश शर्मा द्वारा श्रीराम जन्म उत्सव के बधाई गीत व भजन गाए गए । उसके बाद रघुवंशी समाज द्वारा रामनवमी के अवसर पर आयोजित भोजन भंडारे की शुरुआत की जिसमे बड़ी संख्या मे आमजन ने भोजन प्रसादी ग्रहण की श्री राम जन्मोत्सव के आयोजन में रघुवंशी समाज के समाज जन बड़ी संख्या में मौजूद है श्री राम रथ यात्रा और मंदिर में भजनों में माता बहनें ख़ूब नाच गा रही थी सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनो मे समाज में एकता बनती हैं सभी भक्ति रस में डूबे रहते है
