एमडी ड्रग के साथ तीन युवक गिरफ्तार:पुलिस की नजर पड़ी तो भागने लगे, घेराबंदी कर पकड़े गए, पहले से दर्ज हैं केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विजयनगर टीआई चंद्रकांत पटेल की टीम ने अंकित पुत्र मोतीलाल कनासे (निवासी बड़खेड़ा बलवाड़ा), अंकुर पुत्र गोपाल पुरोहित (रेडियो कॉलोनी, आजाद नगर) और तन्मय पुत्र योगेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक बिजनेस पार्क इलाके में संदिग्ध हालत में गाड़ी से घूम रहे थे। सिपाहियों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
पूछताछ में सामने आया कि अंकित के खिलाफ आजाद नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अंकुर पूर्व में धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार हो चुका है, जबकि तन्मय पर छोटी ग्वालटोली थाने में मारपीट का केस दर्ज है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि यह ड्रग कहां से लाए थे और किसे बेचने की योजना थी।

Exit mobile version