पार्षद विवाद में जीतू के भाई का नाम सामने आया:आरोपी बोले- अभिलाष यादव के इशारे पर हमला किया; अबतक 8 हो चुके हैं गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जूनी इंदौर में बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमले के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले में सीएम के आदेश के बाद एसआईटी गठित की गई। कुल 27 आरोपियों को चिन्हित किया गया है। शनिवार देर शाम कुछ आरोपियों के यहां दबिश भी दी गई। लेकिन वह नहीं मिले।
पुलिस बीजेपी पार्षद जीतू यादव पर भी शिकंजा कस सकती है। हमले में उनके चचेरे भाई अवि उर्फ अभिलाष का नाम सामने आया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि अभिलाष के इशारे पर हमला किया गया था। इधर पुलिस को कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ के साथ भी जीतू के वीडियो मिले है। जो जन्मदिन के हैं।
एडिशनल डीसीपी आनंद यादव की अगुवाई में गठित एसआईटी की पूछताछ में दीपक जेरिया और नितिन अड़ागले ने कबूला है कि वह हमले शामिल थे। लेकिन हमला जीतू के चचेरे भाई अवि उर्फ अभिलाष के इशारे पर हुआ है। उसने ही सभी युवकों को बुलाया। हमले के बाद सभी अलग-अलग भाग गए।
जीतू के साथियों के यहां भी पुलिस की दबिश
पुलिस ने शनिवार शाम जीतू के साथियों के यहां दबिश दी। इस दौरान सोने-चांदी से जुड़ा काम करने वाला सोनू घर में नहीं मिला। उसके परिवार से पूछताछ कर पुलिस लौट गई। फिलहाल पुलिस को धन्ना राय, धीरज शिंदे, नवीन शर्मा, आशीष मालवीय, संपत यादव, मिथुन डागर, अभिलाष यादव, नितिन अड़ागले, देवेन्द्र सरोज, सोनू सूरवीर, गोलू आदिवाल, दिलीप बसवाल, नाथू काला, लोकेश प्रजापत, संतोष केमिया, परमजीत तोमर, विशाल गोस्वामी, दीपू काका, बंटी पिंटू, अक्षय और बंटी ठाकुर की तलाश है।
सतीश भाऊ के साथ भी है जीतू का याराना
जीतू यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा है। इसमें जेल से कुछ समय पहले सजा काटकर आए दो नंबर इलाके का कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ अपने दोस्तों के साथ जीतू यादव के घर में दिख रहा है। यहां उसने हार पहनाकर जीतू का स्वागत किया। उसे मिठाई भी खिलाई।

Exit mobile version