तेजाजी नगर क्षेत्र में रविवार रात वाहन चेकिंग के दौरान बैरिकेड्स देखकर एक कार चालक ने हूटर बजा दिया। कार पर बाणेश्वरी लिखा हुआ था। अफसर चेकिंग में तैनात थे, उन्होंने कार रुकवाकर हूटर लगाने का कारण पूछा तो वह बता नहीं पाया। फिर बोला गलती से बज गया। आईपीएस ने हूटर जब्त किया साथ ही चेतावनी देकर ड्राइवर को छोड़ दिया।
एसीपी आजाद नगर करण दीप सिंह ने बताया, कस्तूरबा ग्राम स्कूल के पास चेकिंग पॉइंट पर वे तैनात थे। उनके साथ तेजाजी नगर के टीआई और प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य सिंघारिया भी थे। इस दौरान एक एसयूवी MP09 CT 2500 के ड्राइवर ने हूटर बजाते हुए कार तेज रफ्तार में निकालने का प्रयास किया। हूटर बजता देख एसीपी ने तुरंत गाड़ी रुकवा ली। कार की नंबर प्लेट के ऊपर लाल रंग से कवर नेम प्लेट भी लगी थी। साथ ही गाड़ी पर ‘बाणेश्वरी’ लिखा हुआ था।
