बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा संचालित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान भैंसलाय इंदौर में 31 दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का प्रशिक्षण 15 जुलाई 2025 से प्रारंभ किया जाएगा। आरसेटी निदेशक श्री राजेश्वर सिंह ने बताया कि इंदौर जिले के किसी भी ग्राम पंचायत के निवासी युवक एवं युवतियों जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो, वह यह प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण 31 दिवसों का रहेगा। इस प्रशिक्षण में आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण नि:शुल्क रहेगा। आरसेटी का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर बेरोजगारी से रोजगार की ओर ले जाना है। प्रशिक्षण की जानकारी के लिए श्रीमती रूपा कौशल 9907718421, श्री अपूर्व कुमार जैन 7047304740, श्री पवन नायक 7024123034 तथा श्रीमती निशा वर्मा 7869843137 से सम्पर्क किया जा सकता है।
