मंदिर में लड़कियों पर कमेंट, हिंदू कार्यकर्ताओं ने पीटा:इंदौर में अनिकेत बनकर आया था मोहम्मद जीशान; मोबाइल में मिले अश्लील फोटो- वीडियो

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वह नाम बदलकर मंदिर आया था। आरोप है कि यहां वह युवतियों पर कमेंट कर रहा था। ये घटना बुधवार को परदेशीपुरा इलाके में स्थित मोती बाबा मंदिर की है।
युवक ने अपना नाम अनिकेत तोमर बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो जेब से आधार कार्ड मिला। उसमें उसका नाम मोहम्मद जीशान पिता करीम खान निवासी श्रीनगर काकड़ लिखा था। उसके मोबाइल में कई लड़कियों के अश्लील फोटो-वीडियो मिले है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
मोबाइल में मिले लड़कियों के अश्लील फोटो-वीडियो
लोगों की सूचना पर मंदिर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के मानसिंह राजावत और कुलदीप सिंह ने युवक से पूछताछ की। उसका मोबाइल खंगाला तो उसमें कई लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले। साथ ही कॉल सेंटर की युवतियों की चैटिंग और नंबर मिले।
हिंदू लड़कियों से दोस्ती की कोशिश में था आरोपी
पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह टास्कुस कॉल सेंटर में काम करता है और वहीं की कई लड़कियों से संपर्क में है। उसने बताया कि वह मंदिर में आकर हिंदू लड़कियों से दोस्ती की कोशिश करता है और बहला-फुसलाकर संपर्क बनाता है।

Exit mobile version