पिता के दोस्त ने की बच्ची से हरकत:शोर मचाने पर भागा आरोपी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर के परदेशीपुरा में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर परदेशीपुरा पुलिस ने आरोपी रवि रोड़के के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी, लड़की के पिता का दोस्त है, जो उसके घर पर ही था।
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके पति का दोस्त है। जिसका घर पर आना-जाना लगा रहता है। मंगलवार दोपहर महिला काम पर गई थी और उसकी बच्ची घर पर अकेली थी। तब रवि रोड़के घर आया और पति से बात करने के लिए घर में ही बैठ गया। शाम को उसने लड़की को कुछ रुपए दिए। फिर हाथ पकड़कर उसे रोक लिया। इसके बाद उसके साथ गलत हरकत करने लगा।
बच्ची ने मां-पिता को बताई रवि की हरकत
इस दौरान घबरा बच्ची चिल्लाने लगी। लड़की के पिता कमरे में सो रहे थे। वह बाहर आए। तब तक आरोपी रवि वहां से भाग गया। लड़की ने घबराते हुए अपने पिता और मां को घटना की जानकारी दी। रात में परिवार थाने पहुंचा और आरोपी पर केस दर्ज कराया।

Exit mobile version