क्राईम ब्राँच इंदौर ने ऑनलाईन सायबर ठगी में 24 घण्टे के अंदर कराई पूर्ण राशि रिफण्ड

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓फ्रॉडस्टर ने आवेदक को क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का दिया था झांसा ।

✓आवेदक ने इंदौर सायबर हेल्पलाईन पर की शिकायत।

✓आवेदक को एपीके फाईल डाउनलॉड करवा कर करीबन 01 लाख रुपए की शॉपिंग आवेदक के क्रेडिट कार्ड से की गई थी।

✓क्राइम ब्रांच इंदौर की त्वरित कार्यवाही में फ्रॉड अकाउंट फ्रीज कराए गए।
__
इंदौर पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छल–कपट कर आर्थिक ठगी में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -

इन निर्देशों के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की सायबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को ऑनलाइन ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के लिए लगाया गया है।

पुलिस कार्यवाही-
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम के आरक्षक अनिल शर्मा व आरक्षक विरेंद्र द्वारा क्राइम ब्रांच इंदौर के साइबर हेल्पलाइन नंबर 7049124445 पर प्राप्त शिकायत में आवेदक मो. सोहेल अंसारी नि. 429 जवाहर मार्ग इंदौर की शिकायत पर तत्परता से कार्यवाही करते आवेदक को 24 घण्टे के अंदर पूर्ण राशि का रिफंड कराया गया।

आवेदक व उसकी पत्नी के साथ आर बी एल बैंक क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का दिया था झांसा। आवेदक को शंका थी उसके साथ 4-5 लाख का फ्रॉड हुआ है जिस हेतु उसने तत्काल क्राईम ब्राँच कार्यालय आकर सायबर हेल्पलाईन पर शिकायत दर्ज कराई जिसमें टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते मर्चेट खाते फ्रीज़ करवा कर आवेदक की पूर्ण राशि रिफण्ड कराई गई।

⚠️सायबर एडवाइजरी: आमजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव ⚠️
1 किसी भी प्रकार की एपीके फाईल वेरिफिकेशन किए बिना डाउनलॉड न करें।
2 अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति को साझा न करें।
3 अनऑथराईज्ड एप्स व लिंक आदि को किसी भी प्रकार से फोन एक्सेस करने की परमिशन न दें।
4 किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करे बैंक संबंधित जानकारी शेयर करने से पहले अपने बैंक से संपर्क करे।
5 किसी भी अनजान व्यक्ति के कॉल आने पर स्वयं को किसी भी संस्थान से संबंधित बताए जाने पर तुरंत भरोसा न करें।

सायबर जागरूकता के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का
Safe Clicks – AI Agentic Solutions (Chatbot) ज़रूर देखें।
🔗वेबसाइट: https://safeclicks.in

📞संपर्क: 7049108197

शिकायत कहाँ करें :
यदि आप किसी साइबर ठगी के शिकार बनते हैं तो —
📍तत्काल 1930/NCRP पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करें
या

📞इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन नंबर – 7049124445 पर संपर्क करें।

—क्राइम ब्रांच, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट।

Exit mobile version