पालदा इलाके में एक फैक्ट्री में गिरने के कारण एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कमलेश (38) पुत्र अमन सिंह, विक्ट्री फैक्ट्री में काम के दौरान गिर गया। उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

