उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने दीपावली के लिए इंदौर राजवाड़ा बाजार से खरीदे मिट्टी के दीपक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इस त्यौहार घर की रौनक बढ़ाने के लिए स्वदेशी को अपनाने की कही बात
इंदौर,
देश भर में दीपावली की धूम है, दुकानें सज गयी है घरों में साफ़-सफ़ाई शुरू हो चुकी है और घरों को सजाने का सामान भी हर दुकान पर सजने लगा है। जहाँ आज कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग करके घर बैठे ही सामान बुलवा लेते हैं वहीं फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोगों पर घर चलाने का संकट पैदा हो जाता है। इसी असमानता को दूर करने और अपनों से जुड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा “आत्मनिर्भर भारत” के स्वदेशी अपनाओ का नारा दिया गया है। इसी को लेकर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने अपने घर दीपावली की तैयारी के लिए रविवार को इंदौर राजवाड़ा बाजार से मिट्टी के दीपक/दीये खरीदे। उन्होंने सड़क पर दुकान लगाने वाली महिला से दीये की ख़रीदारी की। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला और शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि स्वदेशी संकल्प को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प हम पूरा करेंगे।

Exit mobile version