7 साल की बच्ची से बेड टच: चेस टीचर के खिलाफ एफआईआर,कोचिंग के दौरान करता था हरकतें

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के पलासिया में एक चेस के टीचर के द्वारा 7 साल की बच्ची से बेड टच का मामला सामने आया है। आरोपी उसे चेस सिखाने आता था। इस दौरान उसे गलत तरीके से टच करने लगा। बच्ची के व्यवहार में परिवर्तन दिखने पर मां ने उससे पूछा तो उसने टीचर की हरकतों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अब इस मामले में मां की शिकायत पर शनिवार शाम FIR की है।
पलासिया पुलिस के मुताबिक एक 40 साल की महिला की शिकायत पर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में चेस टीचर ओमप्रकाश मंडलाेई के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में FIR की गई है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 7 साल की है। नजदीक में रहने वाली एक सहेली के यहां पर ओमप्रकाश बच्चों को चेस सिखाने आता है। यह बात पता चलने पर लड़की की मां ने उन्हें बेटी को चेस सिखाने के लिए हायर किया था। अगस्त के आखिरी सप्ताह से ओमप्रकाश मंडलोई ने महिला के घर आकर उनकी बेटी को चेस सिखाने की कोचिंग दी।
पहले बेटी का व्यवहार अच्छा रहा। करीब 10 से 15 दिनो में बेटी का व्यवहार में बदलाव आया और वह गुमसुम रहने लगी। 9 अक्टूबर को बेटी से काफी बात की तो वह चेस नहीं सीखने की बात करते हुए रोने लगी। जब उससे इसका कारण पूछा तो उसने कहां कि सर गंदे हैं। वह गलत तरीके से चेहरे और शरीर पर बेड टच करते हैं। तो उसे ठीक नहीं लगता। जिसमें लड़की काफी डरा हुआ महसूस कर रही थी।
महिला अपनी बेटी की बात सुनकर खुद भी चौंक गई। दूसरे दिन उन्होंने पति को इस घटना की जानकारी दी। जिसमें दंपती ने अपने परिवार से बात कर मामले में चेस के टीचर ओमप्रकाश मंडलाेई के खिलाफ थाने आकर लिखित शिकायत की।

Exit mobile version