इंदौर में युवती से छेड़छाड़ के बाद विवाद:मारपीट कर गाड़ी तोड़ी; थाने तक पीछा किया, आरोपियों पर FIR दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के शिप्रा थाने में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई है। बताया जाता है कि आरोपियों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर परिवार के साथ बुरी तरह से मारपीट की। आरोपी उसका काफी दूरी तक पीछा करते रहे। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया है। शिप्रा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 साल की युवती ने बताया कि वह हातोद की रहने वाली है। वह अपनी रिश्तेदार के यहां मान के प्रोग्राम में शामिल होने हातोद आई थी। प्रोग्राम खत्म होने के बाद वह गाड़ी के पास खड़े थे। आरोपी अतीक, सोहेल, शाहिद और शादाब बैठे थे। उन्हों ने अश्लील टिप्पणियां करना शुरू कर दी। इस बात का विरोध किया तो एक आरोपी शादाब ने धक्का देकर दुपट्टा खींचा। इसके बाद मौसी बीच में आई तो उनके साथ भी अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की की। उनके ‍बेटे ने आकर बीच बचाव किया। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू लाकर मौसी के बेटे के हाथ और सिर में मार दिया।
वहीं एक अन्य भाई बचाव करने आया तो उसे भी बुरी तरह से मारा। आरोपियों ने युवती की मौसी का सिर फो‍ड़ दिया। वहीं एक ओर भाई के साथ भी मारपीट की। इसके बाद अतीक ने कॉल कर ओर लोगों को बुलाया। आरोपियों ने यहां गाड़ी पर पथराव करते हुए उसमें तो‍ड‍ड़फ़ोड़ की।
इसके बाद वहां से जान बचाकर गाड़ी में बैठकर भागे तो भी आरोपी पीछा करते रहे। बाद में वहां से भागकर अस्पताल पहुंचे और रिश्तेदारों को कॉल किए। इसके बाद हिंदूवादियों की मदद से शिप्रा थाने पहुंचे और आरोपियों पर मामले में केस दर्ज कराया।
पुलिस के मुताबिक जिन चार आरोपियों का हमले में नाम आया है, वह नजदीक ही मीट की दुकान संचालित करते हैं। आरोपियों ने लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात की है, जिसमें जांच की जा रही है।

Exit mobile version