इंदौर में चोरों ने तीन क्षेत्रों में की चोरी:विजयनगर, राजेन्द्र नगर और कनाडिया में वारदातें, जॉब से घर आए तो मिला टूटा ताला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में बदमाशों ने एक परिवार के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इसके अलावा, चोरों ने राजेन्द्र नगर और कनाडिया में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। विजयनगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अंशुल पुत्र आनंद सिन्हा, जो बीजी स्कीम नंबर 54 के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी नौकरी करते हैं। जब वह रात को काम से घर लौटे, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था।
बदमाशों ने घर में घुसकर तीन लकड़ी की अलमारियों में तोड़फोड़ की। इनमें से सोने की अंगूठी, टॉप्स, हीरे लगे कॉन के टॉप्स और हजारों रुपए नकद सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक, जिस तरीके से यह चोरी की गई है, उससे यह लगता है कि यह वारदात किसी नशे में डूबे गैंग ने की है।
इसके अलावा, राजेन्द्र नगर पुलिस ने निर्मला कौशल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। निर्मला ने बताया कि तेजपुर गड़बड़ी क्षेत्र में उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और लगभग डेढ़ लाख रुपए नकदी चुरा ली। निर्मला ने बताया कि आरोपियों ने मुख्य दरवाजे का लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Exit mobile version