
इंदौर के सिमरोल इलाके में एक नाबालिक की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह दोस्तो के साथ यहां पिकनिक मनाने पहुंचा। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल भेजा है।
सिमरोल पुलिस ने बताया कि अल्फेज(17)पुत्र फरीद मंसूरी निवासी रानीपुरा झंडा चौक अपने दोस्तो के साथ बाइक से बगोदा इलाके के जूना पानी फाल कुंड में पिकनिक मनाने पहुंचा। उसके साथ कुछ दोस्त भी थे। नहाने के दौरान वह कुंड की गहराई में चले गया। जिसमें वह डूब गया। बाद में दोस्तो ने ग्रामीणो को जानकारी दी। काफी देर की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया। बाद में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक अल्फेज फ्रेबिकेशन का काम करता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
ई रिक्शा चलाते है पिता
अल्फेज के परिवार में पिता ई रिक्शा चलाते है।वही एक बड़ा भाई मेडीकल दुकान पर काम करता है। उसकी एक बड़ी बहन भी है। वह सबसे छोटा है।
मदद के लिए बेल्ट भी फेंके
अल्फेज अपने दोस्त उमेर,सितेन,हसनेन उर्फ मोईन और इसहाक के साथ गया था। उनहोने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अल्फेज गहराई में चले गया था। उसने मदद मांगी तो सभी दोस्तो ने बेल्ट बाधंकर उसकी तरफ फेंककर बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन उस तक मदद नही पहुंच पाई। बाद में वह गहराई में जा गिरा। बाद में दोस्तो ने यहां लेागो से मदद मांगी। जिसमें उसका शव ही बाहर आ पाया।
