इंदौर में छात्र के साथ लूट:बाइक सवार ने गले से चेन झपटी, बाइक नंबर से तलाश में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में एक छात्र के साथ लूट की वारदात हो गई। बदमाश ने सोने की चेन लूट ली। छात्र अपने दोस्त के साथ डॉक्टर के यहां गया था। इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस अब मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। भंवरकुआ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना इंद्रपुरी कॉलोनी के यहां की है। यहां बाइक सवार बदमाश तेजस यादव की सोने की चेन लूटकर फरार हो गया।
तेजस ने बताया कि वह अपनी दोस्त अंबिका के साथ स्कूटर से इंद्रपुरी डॉक्टर के यहां पर जा रहे थे। जब वह शारदा लाइब्रेरी के यहां पहुंचे और स्कूटर रोकी तो तब पीछे से बाइक सवार आया और उसके गले पर झपट्‌टा मारकर चेन ले गया। उसने पकड़ने के लिए मदद भी मांगी। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।

Exit mobile version