किराना दुकान संचालक ने किया रेप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के सदर बाजार इलाके में किराना दुकान संचालक ने शादीशुदा महिला से दोस्ती कर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर किराना दुकान संचालक के खिलाफ रेप के मामले में केस दर्ज किया है।
सदर बाजार पुलिस के मुताबिक 30 साल की महिला की शिकायत पर अल्ताफ पुत्र असलम मंसूरी, निवासी मोहसीन किराना सिकंदराबाद कॉलोनी के खिलाफ मंगलवार को रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला शादीशुदा है और उसका एक बेटा है। उसकी शादी फरवरी 2018 में हुई थी। पति से विवाद हुआ तो दिसंबर 2019 से मायके में रहने आ गई। अल्ताफ से पहचान होने के बाद उससे दोस्ती हो गई। आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद घर बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी ने इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार कई बार संबंध बनाए। कुछ दिन पहले अल्ताफ ने कहा कि पति से तलाक हो जाए तो शादी कर लेगा। लेकिन पीड़िता ने कहा कि केस कोर्ट में चल रहा है। उससे शादी में क्या परेशानी है। इस पर अल्ताफ ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने यह बात मंगलवार को अपने परिजनों को बताई। इसके बाद थाने आकर केस दर्ज कराया।

Exit mobile version