आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जप्त।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर जिले में मदिरा तथा अन्य मादक पदार्थों के अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के अमले द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि गत दिवस कंट्रोल रूम प्रभारी श्री देवेश चतुर्वेदी और डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती जया मुजाल्दे वृत्त आंतरिक 2 की टीम के द्वारा सुदामा नगर क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
आज की कार्यवाही में एक दोपहिया वाहन क्रमांक MP-09-ZS-1429 पर परिवहन कर ले जाई जा रही 2 पेटी देसी मदिरा मसाला कुल 100 पाव बरामद की गई। बरामद की गई मदिरा वाहन सहित जप्त कर आरोपी अंकित, गुलाब सिंह सोलंकी,प्रवीण राजू निनामा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 60 हजार 600 रुपए है।

Exit mobile version