पीथमपुर में सूने मकान से जेवर चुराने वाले चोर गिरफ्तार:पुलिस ने मनमानी कॉलोनी की चोरी का किया खुलासा, स्कूटी और सामान बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीथमपुर के सेक्टर एक थाना पुलिस ने मनमानी कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी और जेवरात बरामद किए हैं।
थाना पीथमपुर की उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया कि यह घटना 15 जुलाई को मनमानी कॉलोनी में हुई थी। चोरों ने एक सूने मकान में कमरे के ताले तोड़कर अलमारी में रखे जेवर चोरी कर लिए थे। मामला सेक्टर 1 थाने में दर्ज किया गया था।
जांच के लिए बनाई दो टीमों ने चोर को पकड़ा
पुलिस ने जांच के लिए दो टीमें बनाईं। जांच में पता चला कि चोर एक गाड़ी से आए थे। वाहन मालिक से पूछताछ में सामने आया कि गाड़ी दीपक नामक व्यक्ति के पास थी।
दीपक से पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी और चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए।

Exit mobile version