लोगों ने बचाया नहीं, Video बनाया… ट्रक की टक्कर के बाद 25 मिनट तक तड़पती रही छात्रा, ज्यादा खून बहने से मौत
खून से लथपथ छात्रा 25 मिनट तक तड़पती रही और लोग उसका वीडियो बनाते रहे। आखिर में अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। छात्रा मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और सुबह स्कूटर से कॉलेज जा रही थी। इंदौर।

खून से लथपथ छात्रा 25 मिनट तक तड़पती रही और लोग उसका वीडियो बनाते रहे। आखिर में अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। छात्रा मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और सुबह स्कूटर से कॉलेज जा रही थी।
इंदौर। बायपास पर लापरवाह ट्रक चालक ने छात्रा को टक्कर (Indore Road Accident) मार दी। खून से लथपथ छात्रा 25 मिनट तक तड़पती रही और लोग उसका वीडियो बनाते रहे। आखिर में अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। छात्रा मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और सुबह स्कूटर से कॉलेज जा रही थी। घटना नेमावर ब्रिज के समीप की गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। 19 वर्षीय लहर उर्फ लक्की की मौत हुई है।
ट्रक चालक और हेल्पर फरार
लक्की मेडिकैप्स कॉलेज में इंजीनियरिंग (थर्ड ईयर) की छात्रा थी। ब्रिज के समीप ट्रक(एचआर 55एएक्स 7849) ने लक्की के स्कूटर को टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। लक्की के पिता शशांक का एमपी ऑनलाइन सेंटर है। वह इकलौती बेटी थी। टक्कर मारने वाला ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गया है। उसके मोबाइल की पीथमपुर की लोकेशन मिली है। तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
खून से सनी सड़क-लोग वीडियो बना रहे थे
लहर उर्फ लक्की के सिर में चोट लगी थी। गिरने के बाद भी वह होश में थी। लोग रुके लेकिन कोई अस्पताल नहीं ले गया। लोग उसका वीडियो बनाते रहे। लक्की ने दोस्त तनिषा वाजा को कॉल लगाया और कहा तनिषा मुझे लग गई है। वह मदद मांग रही थी। उसके फोन से मां ज्योति को भी कॉल लगाया गया था। ज्योति मौके पर पहुंची और एफआरवी से अस्पताल लेकर रवाना हो गई। थोड़ी देर बाद ज्योति ने तनिषा से कहा लक्की इस दुनिया में नहीं रही। उसकी मौत हो गई है। दोस्त अंकित के अनुसार लक्की की वक्त पर मदद नहीं मिली। लोग उपचार मिल जाता तो वह बच सकती थी। पुलिस और एम्बुलेंस वाले भी समय पर नहीं आए थे।
पुलिसवालों के झगड़े में ट्रक लेकर भाग गया चालक
पुलिसकर्मी भी सीमा क्षेत्र में उलझे रहे। राहगिरों के कॉल लगाने पर कनाड़िया और तेजाजी नगर पुलिस एक दूसरे का क्षेत्र बताते रहे। राहगिरों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। हेल्पर कूद कर भाग गया पर चालक पकड़ में आ गया। इसी बीच कनाड़िया पुलिस पहुंच गई लेकिन उनके सामने ही चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बाद में तेजाजी नगर पुलिस पहुंची और ट्रक की तलाश की। सनावद,खलघाट और धामनोद तक टोलनाकों पर नाकाबंदी करवाई। ट्रक मालिक जिशान से संपर्क कर मोबाइल नंबर लिए लेकिन चालक ओरीलाल ने फोन बंद कर लिया। टीआइ देवेंद्र मरकाम के अनुसार ट्रक बीग स्टॉक लॉजिस्टिक मानेसर (हरियाणा) का है। मथुरापेठ उप्र निवासी ओरीलाल बघेल पीथमपुर आया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 2 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 5 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले