देश की बात, आपके शहर से
बॉर्डर एरिया में जाने के लिए आधार कार्ड जरूरी, भारत-चीन सीमा पर स्थित पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए निर्देश जारी
देश 0 बार पढ़ी गई

बॉर्डर एरिया में जाने के लिए आधार कार्ड जरूरी, भारत-चीन सीमा पर स्थित पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए निर्देश जारी

किन्नौर जिला में बॉर्डर एरिया के आसपास स्थित पर्यटक स्थल दोपहर दो बजे तक ही खुले रहेंगे और सभी आगंतुकों को आधार कार्ड (पहचान पत्र) साथ लाना अनिवार्य होगा।

Abhishek Raghuvanshi26 जून 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

किन्नौर जिला में बॉर्डर एरिया के आसपास स्थित पर्यटक स्थल दोपहर दो बजे तक ही खुले रहेंगे और सभी आगंतुकों को आधार कार्ड (पहचान पत्र) साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त सभी को अनुशासन का पालन करना होगा व सैन्य सुरक्षा के दृष्टिगत स्थापित किसी भी उपकरण की फोटोग्राफी पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त किन्नौर डा. अमित कुमार शर्मा ने भारतीय सीमा पर स्थित पर्यटक स्थलों के भ्रमण के मद्देनजर सभी भारतीय पर्यटकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पर्यटक स्थलों तक जाने के लिए जो स्थल चिन्हित किए गए हैं, उन जगहों पर जाने के लिए प्रत्येक भारतीय नागरिक को कुछ एक मानक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करना होगा, ताकि सुगमता से पर्यटक सीमा क्षेत्रों का अवलोकन कर सके। उन्होंने सभी से इन नियमों का पालन करने का आग्रह किया है, ताकि बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके और पर्यटक किन्नौर जिला के मनमोहक सीमावर्ती क्षेत्रों का आनंद ले सकें।
इस संबंध में उपायुक्त ने मंगलवार को एक बैठक भी ली और बॉर्डर टूरिज्म को लेकर कई अहम विषयों पर चर्चा की।

डा. अमित कुमार शर्मा ने किन्नौर जिला के सीमावर्ती पर्यटक स्थल शिपकिला व रानी कंडा के खाना दूमती तक पर्यटकों की सुचारू आवाजाही के लिए सडक़ों को दुरुस्त रखने, संवेदनशील स्थानों का विशेष ध्यान रखने, साइन बोर्ड लगाने, संचार व्यवस्था सुचारू रखने व विद्युत आपूर्ति चालू रखने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न हितधारकों, जिनमें स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, आर्मी व आईटीबीपी शामिल है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Jill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमीHealth & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 2 मिनट पहलेMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपरTechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 1 घंटा पहलेरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहाTechnologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 2 घंटे पहलेकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 8 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 8 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 9 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 9 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 11 घंटे पहले
नाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 1 दिन पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहलेअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दीIndia Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहलेCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of NarniaLifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहलेHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा कीBusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहले
↑