बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 8 जवान और एक ड्राइवर हुआ शहीद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। यहां एक बड़ा IED ब्लास्ट हुआ है, जिसमें कई जवान शहीद हो गए हैं और 8 जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। यहां एक बड़ा IED ब्लास्ट हुआ है, जिसमें कई जवान शहीद हो गए हैं और 8 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, नक्सिलियों ने जाल बिछा रखा था, जैसे ही सुरक्षाबलों को काफिला गुजरा IED ब्लास्ट हो गया। इस हमले में 9 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है, जिसमें 8 DRG जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा रहा कि कुटरु मार्ग पर जवानों के वाहन को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया है।
ऑपरेशन से लौट रहे थे सभी
आईजी बस्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट के जरिए वाहन उड़ाए जाने से दंतेवाड़ा के आठ DRG जवान और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के
संयुक्त अभियान से लौट रहे थे।
बस्तर आईजी ने आगे कहा कि दंतेवाड़ा/नारायणपुर/बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। दोपहर लगभग 2.15 बजे जिला बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बेली के पास माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बल के वाहन को उड़ाया गया जिसमें दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए। कुल 9 के शहीद होने की सूचना है।
इससे पहले हुई थी सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
जानकारी दे दें कि इससे पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार शाम को मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद रविवार को 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। वहीं जारी अभियान के दौरान सोमवार को एक अन्य नक्सली का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया था कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 5 हो गई, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 16 मिनट पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 घंटा पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 2 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 3 घंटे पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 3 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 4 घंटे पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 4 घंटे पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 18 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 18 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 18 घंटे पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 18 घंटे पहले
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 19 घंटे पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 19 घंटे पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 20 घंटे पहले
Businessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 20 घंटे पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 1 दिन पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 1 दिन पहले