देश की बात, आपके शहर से
डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी में शामिल इंजीनियरिंग व एलएलबी छात्र समेत नौ गिरफ्तार
देश 0 बार पढ़ी गई

डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी में शामिल इंजीनियरिंग व एलएलबी छात्र समेत नौ गिरफ्तार

जांच में पता चला विजय अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का सदस्य है, जो साथियों के साथ लखनऊ की जेल में बंद है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी दर्ज कर अदालत व जेल प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया है।

Abhishek Raghuvanshi29 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जांच में पता चला विजय अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का सदस्य है, जो साथियों के साथ लखनऊ की जेल में बंद है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी दर्ज कर अदालत व जेल प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया है। एसपी के अनुसार आरोपित टेलीग्राम से चीन के ठग से जुड़े थे।
उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए आरोपित।
पहले जेल में बंद के खाते में भेजी थी धनराशि।
वर्तमान में चीनी ठग के संपर्क में हैं आरोपित।
इंदौर। मध्य प्रदेश पुलिस की राज्य साइबर सेल ग्रेसिम इंडस्ट्रीज के सेवानिवृत जनरल मैनेजर एस. कुमार के साथ हुई एक करोड़ 39 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में नौ लोगों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया है। इनमें एलएलबी व इंजीनियरिंग छात्र भी शामिल हैं। एसपी (साइबर) सव्यसाची सराफ ने बताया कि एस. कुमार ने पिछले दिनों फेसबुक पर स्टाक ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा और लिंक ओपन कर ली। इसके बाद साइबर अपराधी उनसे संपर्क करने लगे।
अंतरराष्ट्रीय ठग ने इंस्टीट्यूशनल स्टाक, ओटीसी ट्रेड (ओवर द काउंटर) आइपीओ ट्रेडिंग तथा ब्लाक ट्रेडिंग का झांसा दिया और कुमार की आइडी बना दी। रुपये निवेश करने पर 490 प्रतिशत तक मुनाफा देने का झांसा दिया।
आरोपितों ने मई और जून माह तक कुमार से अलग-अलग खातों में कुल एक करोड़ 39 लाख रुपये जमा करवा लिए। जांच में पता चला कि कुमार ने कुछ रुपये विजय शंकर द्विवेदी निवासी गोमती नगर (लखनऊ) के बंधन बैंक (पुणे) के खाते में जमा करवाए हैं। जांच में पता चला विजय अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का सदस्य है, जो साथियों के साथ लखनऊ की जेल में बंद है। इस मामले में भी पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी दर्ज कर अदालत व जेल प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया है।
एसपी के अनुसार आरोपित टेलीग्राम से चीन के ठग से जुड़े थे। भारत में फर्जी खाते खुलवाकर ठगी की राशि जमा करवा देते थे। इसमें से खाताधारक और स्वयं का कमीशन निकालकर शेष राशि यूएसडीटी एवं क्रिप्टो के माध्यम से चीन भिजवा देते थे।
इनकी हुई है गिरफ्तारी
विजय शंकर द्विवेदी पुत्र कामता प्रसाद बिहारीलाल द्विवेदी निवासी ताओजी नगर वडगांव शेरी बिहाइंड सिद्ध टेंपल पुण्य नगरी सोसायटी जवल, पुणे (महाराष्ट्र) स्थायी पता- ग्राम कुसमी पुरेबल्लू तहसील जगतपुर जिला रायबरेली (उप्र) फिलहाल विनायक खंड गोमती नगर लखनऊ में रहता है।
-सत्यम तिवारी पुत्र भूपेंद्र नाथ तिवारी निवासी सोहावा पोस्ट जैतीखेड़ा लखनऊ (साइबर ला का छात्र है।) -सक्षम तिवारी पुत्र संदीप कुमार तिवारी निवासी खालीशाहट टोला नियर पिली कोठी रायबरेली (उप्र) (सीएस का छात्र है।)
-मोहम्मद शाद पुत्र अब्दुल कारी निवासी- लौताबाग पैसार आजाद नगर बाराबंकी (उप्र) (बीटेक सिविल इंजीनियरिंग का छात्र)
-मनीष जायसवाल पुत्र रमेशचंद्र जायसवाल निवासी इब्राहिमपुर रोड नीलमथा बाजार थाना केंट लखनऊ (उप्र) (12वीं तक पढ़ा है।)
-कृष शुक्ला पुत्र रत्नाकर शुक्ला निवासी जानकीपुरम कुर्सी रोड गौडम्बा लखनऊ (उप्र) (बीएससी का छात्र है।)
-विनोद कुमार पुत्र जगतराम जायसवाल निवासी करदा नियर प्राइमरी स्कूल थाना वजीरगंज जिला गोंडा (उप्र) (बीबीए का छात्र)
-लईक अहमद पुत्र अजीज अहमद जवाहर नगर मनकापुर गोंडा। फिलहाल फुलबाग कालोनी जानकी पुरम कुर्सी रोड गुडम्बा पूर्वी लखनऊ (उप्र) में रहता है। (सिविल इंजीनियरिंग का छात्र)
-दिवाकर विक्रमसिंह पुत्र भीमसिंह निवासी बेम्हारी दुबौलिया बस्ती (उप्र) (बीसीए का छात्र है।)

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 2 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 2 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 2 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 5 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
↑