जीतू यादव को जिलाबदर करने की तैयारी, समर्थकों के 22 ठिकानों पर पुलिस की दबिश
इंदौर पुलिस ने भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर में तोड़फोड़ और हमला करने वाले 22 आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दी। आरोपितों में कई निगमकर्मी भी शामिल हैं।
इंदौर पुलिस ने भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर में तोड़फोड़ और हमला करने वाले 22 आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दी। आरोपितों में कई निगमकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों को चिह्नित किया और उनके ठिकानों पर छापेमारी की।
कमलेश कालरा के घर हुए हमले में पुलिस जीतू को षड्यंत्र का आरोपित मान रही है।
पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर 22 आरोपितों को चिह्नित कर सूची बना ली।
कार्रवाई के दौरान भाजपा नेताओं से जुड़े लोगों ने पुलिस को रोकने की कोशिश की।
भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर में तोड़फोड़ और हमला करने वाले 22 आरोपितों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। भाजपा से निष्कासित पार्षद जीतू यादव समर्थक आरोपितों में कई तो निगमकर्मी हैं। इधर पुलिस जीतू यादव को जिलाबदर करने की तैयारी में है। दो डीसीपी की निगरानी में हुई छापेमारी से परदेशीपुरा, कुलकर्णीनगर, रुस्तम का बगीचा और भागीरथपुरा में हडकंप मच गया। एक ज्वेलरी शोरूम में तो भाजपा नेताओं से जुड़े लोगों ने पुलिस को रोकने की कोशिश की।
22 आरोपितों की लिस्ट बनाई
शनिवार सुबह पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर 22 आरोपितों को चिह्नित कर सूची बना ली। डीसीपी (जोन-2)अभिनय विश्वकर्मा और डीसीपी (जोन-4) ऋषिकेश मीणा ने परदेशीपुरा और एमआइजी थाने की खुफिया टीम से आरोपितों के मकान-दुकान और उठक-बैठक के अड्डों की रैकी करवा कर एक साथ दबिश दी।
परदेशीपुरा एसीपी (आईपीएस) नरेंद्र रावत, टीआई पंकज द्विवेदी के साथ खुद लालगली (परदेशीपुरा) पहुंचे और जीतू के करीबी लोकेश प्रजापत के घर की तलाशी ली। पुलिस ने पुताई करते हुए लोकेश नामक एक युवक को पकड़ा तो मगर उसने इस घटना में शामिल होने से मना कर दिया।
भागीरथपुर पुल पर जमा हो गई भीड़
इस दौरान भागीरथपुरा पुल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद एसीपी नंदानगर (तीन पुलिया) स्थित कमलदीप मार्केट पहुंचे और आरोपित सोनू बैस उर्फ सोनू सूरवीर की तलाश की। सोनू के पिता का सोना-चांदी व्यवसाय है और तीन पुलिस पर उनकी कमलदीप ज्वेलर्स के नाम से दुकान है।
पुलिस ने दो मंजिला मकान की तलाशी ली और सोनू के भाई उदय को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दुकान बंद करवा दी। सोनू के स्वजन ने दबाव बनाने के लिए भीड़ एकत्र कर उदय को पकड़ने का विरोध भी किया।
जीतू पर मारपीट-जुएं के 11 केस, रासुका की तैयारी
पुलिस जीतू को षड्यंत्र का आरोपित मान रही है। मौके पर मौजूद नहीं रहने के कारण सीधे आरोपित नहीं बनाया है। गिरफ्तार आरोपितों के कथन, आडियो रिकार्डिंग और काल डिटेल के आधार पर उसका नाम जोड़ा जाएगा। इधर पुलिस ने जीतू पर दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड भी निकाल लिया है।
उसके विरुद्ध मारपीट,जान से मारने की धमकी, जुआं एक्ट, लोक संपत्ति की नुकसानी, बलवा के 11 मामले मिले हैं। पहला अपराध 1999 में परदेशीपुरा थाने में दर्ज हुआ था। जीतू पर आखिरी केस 2019 में दर्ज किया गया था। जीतू की गिरफ्तारी के पहले रासुका(राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) व जिलाबदर की फाइल तैयार होगी।
पुलिस को इनकी है तलाश
पुलिस ने धनराज उर्फ धन्ना राय, धीरज शिवजीत शिंदे, नवीन राजेंद्र शर्मा, आशीष अशोक मालवीय, संपत नेमीचंद यादव, मिथुन डागर, अभि उर्फ अभिलाष यादव, नितिन अड़गले, देवेंद्र सरोज, सोनू सूरवीर, गोलू आदिवाल, दिलीप बसवाल, नाथु काला, लोकेश प्रजापत, संतोष केमिया,परमजीत उर्फ पम्मी तोमर, विशाल गोस्वामी, दीपू काका, बंटी भोरुड़े, पिंटू शिंदे, अक्षय दुबे और बंटी ठाकुर की तलाश की है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 53 मिनट पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 1 घंटा पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 2 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 3 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 4 घंटे पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 4 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 5 घंटे पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 19 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 19 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 19 घंटे पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 19 घंटे पहले
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 20 घंटे पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 20 घंटे पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 21 घंटे पहले
Health & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 1 दिन पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 1 दिन पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 1 दिन पहले