देश की बात, आपके शहर से
क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर, आवेदकों को उनकी राशि सकुशल वापस करवाने में प्रभावी कार्यवाही…..
देश 2 बार पढ़ी गई

क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर, आवेदकों को उनकी राशि सकुशल वापस करवाने में प्रभावी कार्यवाही…..

वर्ष 2025 (जनवरी से अगस्त माह तक) क्राइम ब्रांच इंदौर में प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में अब तक, 09 करोड़ 62 लाख से अधिक रुपए सकुशल आवेदकों को करवाए गए हैं रिफंड।

Abhishek Raghuvanshi7 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

वर्ष 2025 (जनवरी से अगस्त माह तक) क्राइम ब्रांच इंदौर में प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में अब तक, 09 करोड़ 62 लाख से अधिक रुपए सकुशल आवेदकों को करवाए गए हैं रिफंड।
सायबर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत् लाखों लोगों को सायबर अपराध से बचने के तरीके बताते हुए किया गया है जागरूक।

इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुए आर्थिक ठगी करने वालों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुए उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में ऑनलाइन ठगी की शिकायतों में क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है।

इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित Cyber Helpline, NCRP Portal आदि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर, फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल द्वारा आवेदकों से सम्पूर्ण जानकारी लेकर त्वरित कार्यवाही कर आवेदकों के पैसे ठग से वापस कराने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

क्राइम ब्रांच टीम द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में वर्ष 2021 में ₹1 करोड़ 37 लाख रुपए आवेदकों को वापस कराए गए थे।
वर्ष 2022 (पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद) में यह राशि ₹3 करोड़ 92 लाख,
वर्ष 2023 में ₹5 करोड़,
वर्ष 2024 में यह बढ़कर ₹14 करोड़ 17 लाख रुपए तक पहुँच गई।

👉 इसी अनुक्रम में वर्ष 2025 (जनवरी से अगस्त माह तक) आठ माह में ₹9 करोड़ 62 लाख से अधिक राशि सकुशल वापस कराई गई। साथ ही, आवेदकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव हेतु “सायबर पाठशाला” जैसे अभियानों के माध्यम से लाखों लोगों को जागरूक किया गया है और यह अभियान निरंतर जारी है।

☑️ अपील

आमजन को सूचित किया जाता है कि आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल शिकायत करें –

📞 सायबर हेल्पलाइन (इंदौर): 704912-4445

📞 राष्ट्रीय हेल्पलाइन: 1930 🌐 NCRP पोर्टल

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 2 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 2 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 2 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 2 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 2 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 5 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 7 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 9 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 11 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
↑