इंदौर शहर में नो एंट्री में ट्रक घुसने पर पुलिस टीआई-एसीपी और बीट प्रभारी पर होगा एक्शन
इंदौर में नो एंट्री में ट्रक घुसने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने अफसरों को फटकार लगाई और लापरवाह अफसरों के खिलाफ जांच बैठाई हैं।
इंदौर में नो एंट्री में ट्रक घुसने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने अफसरों को फटकार लगाई और लापरवाह अफसरों के खिलाफ जांच बैठाई हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। कमिश्नर ने लिखित आदेश जारी कर कहा कि नो एंट्री एवं भारी वाहन प्रतिबंधित मार्ग का शत-प्रतिशत पालन होना चाहिए।
इंदौर में सोमवार को एयरपोर्ट रोड पर ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया था।
इस घटना के बाद सवाल उठने लगे थे कि आखिर नो एंट्री में ट्रक पहुंचा कैसे।
इस मामले में पुलिस अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई भी की गई है।
इंदौर। नो एंट्री में ट्रकों को एंट्री देने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई होगी। ट्रैफिक पुलिस के साथ थाना पुलिस भी जिम्मेदार रहेगी। बीट प्रभारी से लेकर एसीपी पर कार्रवाई होगी। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार दोपहर अफसरों को तलब कर जमकर फटकारा। आयुक्त ने लापरवाह अफसरों के खिलाफ जांच बैठा दी है। एडिशनल डीसीपी जोन-4 दीशेष अग्रवाल ने नोटिस जारी कर तलब कर लिया है। सोमवार शाम ट्रक (एमपी 09जेडपी 4069) ने तीन लोगों की जान ले ली थी। गत्ते और पेपर रोल से भरा ट्रक नो एंट्री में आया था। चालक गुलशेर खान ने शिक्षक नगर से बड़ा गणपति चौराहा तक 14 लोगों को घायल भी किया। इस घटना से सबक लेते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने ट्रैफिक अफसरों को तलब कर फटकार लगाई। आयुक्त ने लिखित आदेश जारी कर कहा कि नो एंट्री एवं भारी वाहन प्रतिबंधित मार्ग का शत-प्रतिशत पालन होना चाहिए।
सोमवार को हुई घटना पर जांच बैठाई
लापरवाही पाई जाने पर थाने के बीट प्रभारी, यातायात बीट प्रभारी, संबंधित क्षेत्र के टीआई, यातायात थाने के टीआई, जोन के एसीपी और यातायात के एसीपी और अन्य वरिष्ठ अफसरों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। सीपी ने सोमवार को हुई घटना की भी जांच बैठा दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीसीपी (ट्रैफिक) अरविंद तिवारी, एसीपी सूदेश सिंह, टीआई दीपक यादव सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर चुके हैं। एक टीआई अर्जुन सिंह पंवार को एडिशनल सीपी (मुख्यालय) आरके सिंह ने निलंबित कर दिया।
स्टिंग ऑपरेशन कर वसूली बाजों को पकड़ेंगे अफसर
निर्देशों में कहा गया है कि अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की व्यवस्था देखनी होगी। एसीपी को सहयोगी (हमराह) बदलना होंगे। प्रतिदिन नया बल लेकर निकलना पड़ेगा। ऐसा अवैध वसूली की संभावना के कारण कहा गया है। अफसरों से जमावट कर पुलिसकर्मी वसूली करते हैं। सीपी ने इसी वजह से सहयोगी बदलने के निर्देश दिए हैं।
बैठक के दौरान सीपी ने एसीपी हिंदू सिंह मुवेल को फटकार लगाई और कहा कि गीता भवन चौराहा पर रांग साइड से वाहन के प्रवेश पर रोक लगाएं। इसी दौरान तय हुआ कि चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों का स्टिंग आपरेशन होगा। अफसर खुद की टीम भेजकर उन पुलिसकर्मियों के फोटो व वीडियो बनाएंगे जो अवैध वसूली करते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 56 मिनट पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 घंटा पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 1 घंटा पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 1 घंटा पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 4 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 5 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 6 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 7 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 8 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 9 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 10 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले