देश की बात, आपके शहर से
Indore29°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या:वाइन शॉप के बाहर हुआ था विवाद, 3-4 बदमाशों से घेरकर मारा
देश 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या:वाइन शॉप के बाहर हुआ था विवाद, 3-4 बदमाशों से घेरकर मारा

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र के स्कीम नंबर 54 में बुधवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उसके सीने पर चाकू से हमला किया। बताया जाता है कि युवक अपने दोस्त का जन्मदिन होने के कारण वहां शराब पीने पहुंचा था।

Abhishek Raghuvanshi9 अक्टूबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र के स्कीम नंबर 54 में बुधवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उसके सीने पर चाकू से हमला किया। बताया जाता है कि युवक अपने दोस्त का जन्मदिन होने के कारण वहां शराब पीने पहुंचा था।
विजयनगर पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम पार्थ दीवान (19) है। उसकी चार से पांच बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।शुरुआती जानकारी के अनुसार, पार्थ अपने दोस्त चिराग की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए वाइन शॉप के बाहर बने अवैध अहाते में शराब पीने पहुंचा था।
मामूली विवाद पर कर दिया वार
पार्टी के दौरान बाहर निकलते समय उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। पहले दोनों पक्षों में मामूली विवाद हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और हथियार से पार्थ पर हमला करने की कोशिश की। वह बचने के लिए भागा, लेकिन करीब 50 मीटर की दूरी पर तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकू से कई वार कर दिए।
आरोपियों की तलाश जारी
हमले के बाद आरोपी एक्टिवा से फरार हो गए। घायल पार्थ को मौके पर मौजूद लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 3 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 3 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 3 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 3 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 4 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 4 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 4 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 4 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 6 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 8 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 9 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 10 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 11 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 12 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 12 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 13 घंटे पहले
↑