आमजन से जुड़ी समस्याओं का सभी अधिकारी प्राथमिकता और सकारात्मकता के साथ करें निराकरण
निराकरण में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों के विरूद्ध होगी कार्रवाईकलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने ली अंतर्विभागीय समन्वय समिति और टीएल की बैठकसमयसीमा में प्रकरण निराकृत नहीं करने वाले 5 अधिकारी-कर्मचारियों पर लगायी गई पेनाल्टी कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा उन्हें शासकीय योजनाओं-कार्यक्रमों और सेवाओं का समय पर लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निराकरण में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने ली अंतर्विभागीय समन्वय समिति और टीएल की बैठक
समयसीमा में प्रकरण निराकृत नहीं करने वाले 5 अधिकारी-कर्मचारियों पर लगायी गई पेनाल्टी
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा उन्हें शासकीय योजनाओं-कार्यक्रमों और सेवाओं का समय पर लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक न पहुँचाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
श्री वर्मा आज इंदौर में अंतर्विभागीय समन्वय समिति एवं समय-सीमा पत्रों के निराकरण (टीएल) की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और निर्देश दिए कि आगामी सात दिवस में निराकरण की गति में ठोस प्रगति लाई जाए। बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य, श्रीमती निशा डामोर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि समस्याओं का निराकरण पारदर्शी और प्रभावी ढंग से सकारात्मक हो, जिससे आवेदकों को बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी नही उठाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य कर आमजन का विश्वास जीतने का आह्वान भी किया।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर 5 अधिकारी-कर्मचारियों पर पेनाल्टी लगायी है। जिन अधिकारी-कर्मचारियों पर पेनाल्टी लगायी गई है उनमें तहसीलदार खुड़ैल तथा ग्राम पंचायत गारीपिपलिया, खण्डेल, सिमरोल और दतोदा के ग्राम पंचायत सचिव शामिल हैं। बैठक में बताया गया कि आगामी 17 सितम्बर को सेवा पखवाड़े के तहत सभी स्कूलों में पौधारोपण किया जायेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 18 मिनट पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 36 मिनट पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 37 मिनट पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 38 मिनट पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 39 मिनट पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 40 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 43 मिनट पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 44 मिनट पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 3 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 5 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 5 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 7 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 7 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 8 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 9 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 दिन पहले