देश की बात, आपके शहर से
आकाश वापस लेने उतरे निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव — इंदौर के नए ‘स्काई गार्ड’
देश 10 बार पढ़ी गई

आकाश वापस लेने उतरे निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव — इंदौर के नए ‘स्काई गार्ड’

इंदौर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ आज से कड़ा और बड़ा अभियान शुरू हो गया है।

Abhishek Raghuvanshi19 नवंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ आज से कड़ा और बड़ा अभियान शुरू हो गया है। यह शुरुआत शहर को यह एहसास दिलाने के लिए काफ़ी है कि जब प्रशासनिक इच्छाशक्ति कठोर हो जाती है, तो वर्षों पुरानी अव्यवस्थाएँ भी एक दिन में ढहने लगती हैं। नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव इस लड़ाई के केंद्र में खड़े हैं..एक ऐसे अधिकारी के रूप में, जिन्होंने शहर के आसमान को भी प्रशासनिक जिम्मेदारी के दायरे में शामिल कर लिया है। पहला ही दिन साबित कर गया कि यह कोई दिखावटी शुरुआत नहीं है। अवैध यूनिपोल, लॉलीपॉप और जेंट्री हटाने के साथ ही निगम ने असली सवाल वहीं से पकड़ा जहाँ अव्यवस्था की जड़ें थीं..इन ढाँचों को लगाया किसने? किस आधार पर? किस अनुमति पर? आज से जिन भी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के नाम पर अवैध होर्डिंग मिले हैं, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यह कदम बेहद दूरगामी असर वाला है, क्योंकि पहली बार फलेक्‍स हटाने तक सीमित रहने के बजाय उस व्यापारी, उस एजेंसी और उस पूरे नेटवर्क तक जवाबदेही तय की जा रही है, जिसने शहर के आसमान पर कब्ज़ा जमाने का दुस्साहस किया। उनसे यह जानकारी लेनी होगी कि बोर्ड किसने लगाया, कैसे लगाया और किस अनुमति के भरोसे लगाया।
यह वही कड़ी है जो वर्षों तक कमजोर रही और इसी कमजोरी ने इंदौर की स्काईलाइन को बेतरतीब विज्ञापनों के हवाले कर दिया। आयुक्त दिलीप कुमार यादव की गंभीरता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सभी ज़ोनों को वैध स्थलों की सूची सौंप दी है..ताकि यह बिल्कुल स्पष्ट रहे कि कौन-सा बोर्ड मान्य है और कौन-सा सीधे-सीधे अतिक्रमण। यह पारदर्शिता बताती है कि इस बार चोट केवल ढाँचों पर नहीं, बल्कि पूरी प्रक्रिया पर हो रही है।
साथ ही, आयुक्त ने शहरवासियों को भी इस लड़ाई का सहभागी बनाया है। उन्होंने अपील की है कि कोई भी नागरिक 311 एप पर अवैध होर्डिंग की शिकायत भेजे। जल्द ही इसके लिए एक समर्पित टोल-फ़्री नंबर भी जारी किया जा सकता है।
इंदौर ने स्वच्छता में देश को रास्ता दिखाया था,और अब दृश्य प्रदूषण के खिलाफ यह नई लड़ाई उसी परंपरा का अगला अध्याय बनती दिखाई दे रही है। पहले दिन की कार्रवाई ने साफ़ कर दिया है कि यह शहर को उसकी खोई हुई नीलिमा वापस लौटाने का संकल्प है। और इस संकल्प का चेहरा—इस लड़ाई के ‘स्काई गार्ड’, निस्संदेह आयुक्त दिलीप कुमार यादव ही हैं।
यदि यह दृढ़ता कायम रही, तो इंदौर का आसमान बहुत जल्द फिर से मुक्त, नीला और बिल्कुल इंदौर जैसा दिखाई देगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 4 घंटे पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 8 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 9 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 9 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 9 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 9 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 9 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 9 घंटे पहले
स्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीतSportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 11 घंटे पहलेNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 12 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 13 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 14 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 15 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 16 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 17 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 18 घंटे पहले
↑