India News
धूम धाम से निकली भगवान श्री महाकालेश्वर की तीसरी सवारी
पालकी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश और गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव रूप में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेमंत्री श्री राजपूत, श्री शुक्ला और श्री पटेल सवारी में हुए शामिलसवारी में 4 जनजातीय नृत्यों और बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई उज्जैन में सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण मास की तृतीय सवारी निकाली गई, जिसमें भगवान श्री महाकालेश्वर श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में, हाथी पर श्री मनमहेश के रुप में और गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव रूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले।
