India News
शादी के पहले दुल्हन को हार्ट अटैक, दुल्हन को जिंदा लाई पुलिस
दूल्हा फेरों के लिए दुल्हन का इंतजार कर रहा था, लेकिन दुल्हन नहीं उसकी मौत की खबर आई. लेकिन मामला उस वक्त और संजीदा हो गया जब पुलिस दुल्हन को जिंदा उसकी महिला मित्र के साथ पकड़ लाई मुजफ्फरनगर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के चंद घंटों पहले ही दुल्हन की मौत हो गई. सात फेरे लेने की तैयारी कर रही दुल्हन अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गई, जिससे शादी का माहौल गम में बदल गया. शादी की तैयारियों के बीच दिल दहलाने वाली घटनायह घटना नई मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर की है. यहां डॉ. भारत भूषण के बेटे डॉ. विजय भूषण की शादी झांसी निवासी डॉ. सुषुम्ना शर्मा से तय हुई थी. मंगलवार को दोनों की शादी नाथ फॉर्म में होनी थी. दुल्हन अपने परिवार के साथ शादी के लिए मुजफ्फरनगर पहुंची थी और विवाह की तैयारियां जोरों पर थीं. मेहमान भी समारोह स्थल पर आने लगे थे शाम को जब दुल्हन सुषुम्ना मेकअप के लिए मंडी क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर गई, तो वहां अचानक उसे घबराहट महसूस हुई. चक्कर आने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी।
Abhishek Raghuvanshi